1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ट्रेन-स्कूल बस से टक्कर, 7 बच्चों की मौत

पाकिस्तान में ट्रेन-स्कूल बस से टक्कर, 7 बच्चों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 12:14 pm IST

पाकिस्तान के मध्य लोधरान जिले में एक रेलगाड़ी की बच्चों की बस से टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें 7 स्कूली बच्चे और बस चालक है जबकि 4 लोग घायल भी हुए हैं।

school bus collides with train in pakistan 7 students dead- India TV Hindi
school bus collides with train in pakistan 7 students dead

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मध्य लोधरान जिले में एक रेलगाड़ी की बच्चों की बस से टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें 7 स्कूली बच्चे और बस चालक है जबकि 4 लोग घायल भी हुए हैं। पंजाब प्रांत में संघीय रेलवे के मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि स्कूली बस रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी कि तभी तेज रफ्तार रेलगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन यह घटना रेलगाड़ी चालक और लोधरान क्रॉसिंग के गेटमैन की लापरवाही की वजह से हुई है।

स्थानीय उर्दू टीवी चैनल दुन्या के मुताबिक, गेटमैन शुक्रवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद नहीं कर पाया और वहीं स्कूली बस का चालक घने कोहरे की वजह से रेलागाड़ी की रफ्तार का पता नहीं लगा पाया था जिस वजह से यह घटना घटी।

चारों घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश