1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नौकरानी ने मालिक के जूस में मिलाई यूरिन, वीडियो हुआ वायरल

नौकरानी ने मालिक के जूस में मिलाई यूरिन, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2016 10:21 am IST,  Updated : Apr 29, 2016 10:21 am IST

घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने मालिक के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में सामने आया कि नौकरानी ने मालिक के लिये जो ऑरेंज ज्यूस बनाया था, उसमें उसने यूरिन भी मिलाया था।

kuwait- India TV Hindi
kuwait

नई दिल्ली: घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने मालिक के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में सामने आया कि नौकरानी ने मालिक के लिये जो ऑरेंज ज्यूस बनाया था, उसमें उसने यूरिन भी मिलाया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। यह वाकया कुवैत का है जहां एक व्यक्ति ने नाश्ते के दौरान अपनी नौकरानी से ऑरेंज जूस माँगा। नौकरानी ने जूस में यूरिन मिला दी और उसे सर्व की।

यह पूरा वाकिया, किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है की किस तरह नौकरानी जूस में पेशाब मिला रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

मालिक ने नौकरानी के साथ क्या किया यह तो हम नहीं जानते मगर सलाह देते है की अगली बार जब आप जूस ले तो इस खबर को ध्यान में रखे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश