1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान: सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को किया ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2016 11:37 am IST,  Updated : Oct 14, 2016 11:37 am IST

मुल्तान: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रांत पंजाब में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान हुई गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए। पंजाब के

pakistan- India TV Hindi
pakistan

मुल्तान: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रांत पंजाब में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान हुई गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए।

पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि डेरा गाजी खान के निकट कल देर रात मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की और दोनों ओर से गोलीबारी रकने के बाद उन्हें आठ आतंकवादियों के शव मिले। आगे बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे और उन्हें खोजने एवं गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश