1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में ढेर हुआ हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर

सीरिया में ढेर हुआ हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 04:49 pm IST,  Updated : May 13, 2016 04:50 pm IST

एक खबर के अनुसार आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर सीरिया में दमिश्क हवाईअड्डे के करीब एक धमाके में मारा गया।

senior hezbollah commander- India TV Hindi
senior hezbollah commander

बेरूत: एक खबर के अनुसार आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर सीरिया में दमिश्क हवाईअड्डे के करीब एक धमाके में मारा गया। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर मुस्तफा अमाइन पर बद्रेडाइन 2005 में लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हीरीरी की बेरूत में हत्या करने का आरोप था।

आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन करता है और सीरिया में हजारों लड़ाके भेज चुका है। पिछले साल जुलाई में मुस्तफा पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिका के वित्त विभाग की ओर कहा गया कि मुस्तफा सीरिया के शासन के समर्थन में हिजबुल्लाह लड़ाकों के लेबनान से सीरिया पहुंचने सहित 2011 से सीरिया में हिजबुल्लाह के सैन्य अभियानों के लिए जिम्मेदार है।

इससे पूर्व लेबनान की मीडिया ने कहा कि मुस्तफा (55) इजरायल के एक हवाई हमले में मारा गया। इजरायल की ओर से हालांकि इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हिजबुल्लाह समूह ने मुस्तफा की मौत की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, "उन्होंने 1982 से इस्लामी प्रतिरोध के अधिकांश ऑपरेशन में हिस्सा लिया।" टेलीविजन चैनल 'अल-मनार' की वेबसाइट पर एक अन्य बयान में कहा गया, "यह पता लगाने कि क्या यह हवाई हमला था, मिसाइल हमला था या तोप हमला था, धमाके की प्रकृति की पड़ताल की जाएगी।" कहा गया कि मुस्तफा को शुक्रवार दोपहर लेबनान की राजधानी बेरूत में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश