1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में कैदियों की बस पर हमले में 7 की मौत, 4 जख्मी

श्रीलंका में कैदियों की बस पर हमले में 7 की मौत, 4 जख्मी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 05:47 pm IST

दक्षिण पश्चिमी श्रीलंका में अज्ञात व्यक्तियों ने कैदियों को ले जा रही एक बस पर सोमवार को हमला कर दिया जिसमें एक अंडरवर्ल्ड डॉन सहित कम से कम 7 व्यक्ति मारे गए हैं।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

कोलंबो: दक्षिण पश्चिमी श्रीलंका में अज्ञात व्यक्तियों ने कैदियों को ले जा रही एक बस पर सोमवार को हमला कर दिया जिसमें एक अंडरवर्ल्ड डॉन सहित कम से कम 7 व्यक्ति मारे गए हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस प्रवक्ता प्रियंता जयाकोडी ने बताया कि बस कैदियों को कालूतारा जेल से एक मजिस्ट्रेट अदालत लेकर जा रही थी तभी रास्ते में हमलावरों ने बस पर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि 7 व्यक्तियों की मौत हो गई और 4 जख्मी हो गए। कोलंबो पेज ने खबर ने दी है कि बस पर कालूतारा में नगहा जंक्शन पर हमला किया गया। 

मरने वालों में कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अरूणा दमित उडयाना उर्फ समायां और 2 जेल अधिकारी हैं। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में 2 अन्य अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश