1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शेख हसीना ने ढाका आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

शेख हसीना ने ढाका आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 12:40 pm IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में अब तक के सबसे भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 20 लोगों को यहां एक शोक सभा में समूचे देश की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sheikh Hasina pays tribute to Dhaka attack victims- India TV Hindi
Sheikh Hasina pays tribute to Dhaka attack victims

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में अब तक के सबसे भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 20 लोगों को यहां एक शोक सभा में समूचे देश की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनयिकों, राजनीतिग्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने ढाका छावनी में ढाका आर्मी स्टेडियम में एक सभा के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस्लामी आतंकियों ने शुक्रवार को ढाका के राजनयिक क्षेत्र में स्थित एक कैफे में हमला करके 20 बंधकों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मरने वालों में एक भारतीय लड़की शामिल है।

शोकसभा में एक मंच पर ताबूत रखे गए थे, जिनपर भारत, इटली, बांग्लादेश, जापान और अमेरिका के झंडे लपेटे गए थे। यह झंडे हमले में मारे गए लोगों के संबद्ध देशों के थे। हसीना ने मृतकों के ताबूत पर पुष्प चक्र चढ़ाए।

ढाका हमले में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया ऐजेंसी ISI के हाथ होने की बात

ढाका हमले में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया ऐजेंसी ISI के हाथ होने की बात सामने आ रही है। हालंकि हमले के तुरंत बाद ही ISIS ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उसके ही लड़कों ने ढाका हमले को अंजाम दिया है लेकिन बांग्लादेश सरकार का दावा है कि ढाका हमले को IS ने अंजाम नहीं दिया बल्कि ये हमला बांग्लादेश के स्थानीय आतंकियों ने अंजाम दिया है जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन हासिल है।

बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्ज़मान ख़ान का दावा है कि ढाका के रेस्त्रां पर हमला IS आतंकियो ने नहीं बल्कि बांग्लादेश के स्थानीय आतंकियों ने अंजाम दिया है। ये वो आतंकी हैं जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन हासिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश