1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIRAL VIDEO: गोल्फ खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे शिंजो अबे

VIRAL VIDEO: गोल्फ खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे शिंजो अबे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 02:08 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के पीएम शिजों अबे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोल्फ खेलने के दौरान आबे एक गड्ढे में गिर जाते हैं।

SHINZO ABE- India TV Hindi
SHINZO ABE

सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के पीएम शिजों अबे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोल्फ खेलने के दौरान आबे एक गड्ढे में गिर जाते हैं। खुद को संभालते हुए जैसे ही वह बाहर निकलने की कोशिश करते हैं जिस तरफ से अबे गड्ढे से निकलने की कोशिश कर रहे हैं वह काफी दिलचस्प है। (आसियान के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा संगीतमय रामायण)

यह वीडियो उस समय बनाया गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिंजो अबे के साथ गोल्फ खेलने गए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की जर्सी में अबे बैलेंस बिगडने की वजह से गड्ढे में गिर जाते हैं।

उसके थोड़ी ही देर बाद वह खुद को संभाल लेते हैं और गड्ढे से बाहर निकल आते हैं। आपको बता दें कि इस घटना को ट्रंप नहीं देख पाए क्योंकि वह अपने दोस्तों के साथ काफी आगे निकल गए थे। लेकिन यह वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। आगे देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश