1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में अमेरिकी दूतावास के सामने पुलिस वैन ने प्रदर्शनकारियों को रौंदा

फिलीपींस में अमेरिकी दूतावास के सामने पुलिस वैन ने प्रदर्शनकारियों को रौंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 20, 2016 10:08 am IST,  Updated : Oct 20, 2016 10:08 am IST

बुधवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी दूतावास के बाहर अमेरीका विरोधी रैली में करीब 1000 प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन से रौंद डाला। वामपंथी

Philippines Police- India TV Hindi
Philippines Police

मनीला: बुधवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी दूतावास के बाहर अमेरीका विरोधी रैली में करीब 1000 प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन से रौंद डाला। वामपंथी कार्यकर्ता समूह बयान के महासचिव रेनाटो रेयाज ने पत्रकारों को बताया कि कम से कम दस प्रदर्शनकारी पुलिस वैन से ठोकर मारे जाने के कारण घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

रेयाज ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने रैली से 29 प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारी मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप से अमेरिकी सैन्य टुकड़ी को हटाने की मांग कर रहे थे। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलीपींस में लोकतंत्र का मजबूती से समर्थन करता है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करता है। हमने सभी दलों से शांतिपूर्ण वार्ता करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि यह रैली उस समय हुई है जब राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे इन दिनों चीन से संबंध बेहतर बनाने के लिये वहां की यात्रा पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश