1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: हिमस्खलन से 6 छात्रों के मरने की आशंका

जापान: हिमस्खलन से 6 छात्रों के मरने की आशंका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2017 11:17 am IST,  Updated : Mar 27, 2017 11:17 am IST

जापान के तोचीगी प्रांत में सोमवार को हुए हिमस्खलन में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ के मरने की आशंका है। प्रभावितों में अधिकांश जापानी बच्चे हो सकते हैं।

japan- India TV Hindi
japan

तोक्यो:  जापान के तोचीगी प्रांत में सोमवार को हुए हिमस्खलन में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ के मरने की आशंका है। प्रभावितों में अधिकांश जापानी बच्चे हो सकते हैं। जापान में पर्वतारोहण के लिए गए छह छात्रों के हिमस्खलन की चपेट में आने पर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी अधिकारियों और रिपोर्टों के जरिए मिली है।

ये भी पढ़े

स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि तोक्यो के उत्तर में तोचिंगी प्रांत में एक पहाड़ पर आज हिमस्खलन की घटना हुई है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की खबर के मुताबिक छात्र मृतप्राय स्थिति में मिले हैं।

एनएचके के मुताबिक इस घटना में तीन अन्य छात्र घायल हो गए हैं, जबकि यात्रा में साथ गए तीन शिक्षकों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया है। तोचिंगी प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि सात हाईस्कूलों के 50 छात्र पर्वतारोहण यात्रा पर गए थे।

टेलीविजन फुटेज में यह दिखाया गया है कि पहाड़ पर भारी बर्फबारी हुई है। हिमस्खलन की घटना नासू शहर में हुई है जो कि तोक्यो से 120 किलोमीटर दूर उत्तर में है।

बचाव कार्य जारी हैं। इसका पता लगाया जा रहा है कि हादसे में कितने अन्य लोग घायल हुए हैं या लापता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश