1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सोउडेलर तूफान ने चीन में बरपाया कहर, 9 मरे

सोउडेलर तूफान ने चीन में बरपाया कहर, 9 मरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2015 04:22 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 08:46 pm IST

बीजिंग: चीन के पूर्वी तट के झेजियांग प्रांत में सोउडेलर तूफान के कारण रविवार को कम से कम नौ लोगों की मौत होने का समाचार है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं और लाखों

सोउडेलर तूफान ने चीन...- India TV Hindi
सोउडेलर तूफान ने चीन में बरपाया कहर, 9 मरे

बीजिंग: चीन के पूर्वी तट के झेजियांग प्रांत में सोउडेलर तूफान के कारण रविवार को कम से कम नौ लोगों की मौत होने का समाचार है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सोउडेलर तूफान ने चीन से पहले ताइवान में कहर बरपाया था, जिससे शनिवार सुबह करीब 6 लोग मारे गए थे, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उसके बाद रात को सोउडेलर तूफान ने चीन के फुजियान प्रांत में प्रवेश किया था और वहां से वह झेजियांग और जिआंगशी प्रांत जा पहुंचा था। झेजियांग प्रांत में तो तूफान के चलते तीन हवाईअड्डों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

चीनी अधिकारियों ने कहा कि वेनझाऊ में तूफान के कारण कुल 221,900 लोग प्रभावित हुए हैं। वेनचेंग काउंटी में 645 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले 100 वर्षो के दौरान सबसे तेज बारिश है।

तूफान में मारे गए या लापता लोग या तो बाढ़ के साथ बह गए हैं, या फिर ढहे मकानों के नीचे दबे हुए हैं।

चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर भी सोउडेलर तबाही

सोउडेलर तूफान ने शनिवार रात को चीन की मुख्य भूमि में दस्तक दे दी। दक्षिणपूर्व चीन के फुजियान प्रांत में बचाव कार्यो के तहत 160,000 से अधिक लोगों और मछली पकड़ने वाली 32,000 नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तूफान शनिवार को ताइवान पहुंचा, जिसके बाद इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 102 घायल हो गए। चार लोगों के लापता होने की खबर है। सोउडेलर शनिवार रात 10.10 बजे फुजियान के पुटियन शहर पहुंचा। शनिवार दोपहर एक बजे तक तटीय इलाकों से 163,200 लोगों को हटाया गया और 32,175 नौकाओं को बंदरगाहों पर लाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश