1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सोउडेलर तूफान ने चीन में बरपाया कहर, 9 मरे

सोउडेलर तूफान ने चीन में बरपाया कहर, 9 मरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2015 04:22 pm IST,  Updated : Aug 09, 2015 08:46 pm IST

बीजिंग: चीन के पूर्वी तट के झेजियांग प्रांत में सोउडेलर तूफान के कारण रविवार को कम से कम नौ लोगों की मौत होने का समाचार है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं और लाखों

मछली पकड़ने वाली नौका से 12 लोग

फुजियान में नौसेना पुलिस ने समुद्र में भटक गए ताइवान की एक मछली पकड़ने वाली नौका से 12 लोगों को भी बचाया। प्रांतीय राजधानी फूझो में शनिवार को बारिश रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। शहर के अधिकतर स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

तेज़ हवाओं ने की बिजली गुल

तूफान के चीन पहुंचने से पहले ही तेज हवाओं की वजह से प्रांत के 14.1 लाख से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मी 3,47,000 घरों में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर सके। घरों में जलापूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। फुजियान प्रांत के अधिकतर स्थानों में शनिवार को 100 से 250 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हुई। फूझो जाने वाली उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश