1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया की धमकी के चलते दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने नौसैनिक अभ्यास शुरू किया

उत्तर कोरिया की धमकी के चलते दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने नौसैनिक अभ्यास शुरू किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 16, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 12:01 pm IST

उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिकी सीमा के भीतर गुआम में मिसाइलें दागने की ताजा धमकियों की पृष्ठभूमि में दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने आज से पांच दिवसीय नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।

South Korea and the United States started naval exercises...- India TV Hindi
South Korea and the United States started naval exercises in the backdrop of threat from Umer Korea

सोल: उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिकी सीमा के भीतर गुआम में मिसाइलें दागने की ताजा धमकियों की पृष्ठभूमि में दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने आज से पांच दिवसीय नौसैनिक अभ्यास शुरू किया। (भ्रष्टाचार के आरोप के चलते अदालत में पेश हुए पाक वित्त मंत्री इसहाक डार)

दक्षिण कोरिया की नौसेना का कहना है कि कोरियाई प्रायद्वीप में आज से शुरू हुए अभ्यास में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और विमान वाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन सहित 40 नौसैनिक जहाज हिस्सा ले रहे हैं।

दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना अक्सर युद्धाभ्यास करते हैं, जिन्हें उत्तर कोरिया घुसपैठ का रिहर्सल करार देता है। उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह विमान वाहक पोतों और अन्य सैन्य साजो-सामान को प्रायद्वीप में एकत्र कर युद्ध के लिए उकसा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश