1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: हजारों प्रदर्शनकारियों ने की राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग

दक्षिण कोरिया: हजारों प्रदर्शनकारियों ने की राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2016 08:00 am IST,  Updated : Nov 06, 2016 08:00 am IST

सियोल: दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी मध्य सियोल में शनिवार को जमा हुए। पार्क के एक परिचित पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप है। समाचार

south korea thousands of protesters demanding the...- India TV Hindi
south korea thousands of protesters demanding the resignation of president

सियोल: दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी मध्य सियोल में शनिवार को जमा हुए। पार्क के एक परिचित पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप है। समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार, कम से कम 43,000 की संख्या में प्रदर्शनकारी मध्य सियोल में जमा हुए। आंदोलन का यह सिलसिला एक सप्ताह पूर्व शुरू हुआ था।

सियोल प्रशासनिक अदालत ने नागरिकों को रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी। इसके पहले पुलिस ने रैली आयोजित करने का अनुरोध खारिज कर दिया था। पार्क की एक घनिष्ठ मित्र चोई सून-सिल पर आरोप है कि जब से पार्क प्रशासन ने फरवरी 2013 में सत्ता संभाली है, उनकी भूमिका काफी बढ़ गई है और वह सरकारी मामलों में काफी दखल देती हैं, जबकि उनके पास कोई प्रशासनिक पद नहीं है।

इस बात का भी संदेह है कि सून-सिल राष्ट्रपति कार्यालय के दस्तावेजों तक भी अवैध तरीके से पहुंच रखती हैं, और इसके जरिए वह राष्ट्रपति के भाषणों को संपादित करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश