1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अरबों डॉलर के अमेरिकी हथियार खरीदेगा दक्षिण कोरिया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अरबों डॉलर के अमेरिकी हथियार खरीदेगा दक्षिण कोरिया

 Reported By: IANS
 Published : Nov 07, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 06:49 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न उत्तर कोरिया के खतरों से बचाव के लिए दक्षिण कोरिया ‘अरबों डॉलर के अमेरिकी हथियार' खरीदेगा...

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

स्योल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न उत्तर कोरिया के खतरों से बचाव के लिए दक्षिण कोरिया ‘अरबों डॉलर के अमेरिकी हथियार' खरीदेगा। ट्रंप ने उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ शिखर वार्ता के बाद यह भी कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगे आयुध के वजन की सीमा हटाने पर सहमत हो गया है। परमाणु एवं अन्य हथियारों की उत्तर कोरिया की महत्वाकांक्षी मुहिम से क्षेत्र में उभरे तनाव के बीच ट्रंप अपनी एशिया यात्रा के क्रम में दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को सोल पहुंचे।

ट्रंप ने कहा कि ‘चाहे उसके विमान हो, मिसाइलें हों, चाहे जो भी हो’ 28,500 अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाला प्रमुख एशियाई सहयोगी दक्षिण कोरिया बड़ी संख्या में अमेरिकी हथियार खरीदेगा। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण कोरिया अरबों डालर के उपकरणों का ऑर्डर देगा, जो उनके लिए बहुत अहम है और हमारे लिए जिसका मतलब रोजगार है, दक्षिण कोरिया के साथ कारोबार घाटा में कटौती है।’ मून ने योजनाबद्ध खरीदारी की पुष्टि की जिसे उन्होंने ‘‘अत्यंत आवश्यक’’ बताया। उन्होंने कहा कि उनका देश कोरिया की रक्षा क्षमता में इजाफा करने के लिए अमेरिकी सामरिक उपकरण खरीदने पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गया है।

मौजूदा मिसाइल समझौते के तहत दक्षिण कोरिया बस 500 किलोग्राम वजन तक के ही आयुध विकसित कर सकता है। बदले में अमेरिका उसे संभावित हमलों के खिलाफ एक ‘परमाणु छतरी’ मुहैया कराता है। उत्तर कोरिया के नवीनतम परमाणु परीक्षण के बाद दोनों सहयोगी सितंबर में मिसाइल के आयुध के वजन की सीमा हटाने पर सहमत हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश