1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया की अदालत ने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग सुनवाई शुरू की

दक्षिण कोरिया की अदालत ने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग सुनवाई शुरू की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 12:28 pm IST

सोल: दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं देश की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन-हे के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई में मौखिक दलीलों को आज से सुनना शुरू किया। भ्रष्टाचार के आरोपों में

south korean court begins hearing the president impeachment- India TV Hindi
south korean court begins hearing the president impeachment

सोल: दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं देश की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन-हे के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई में मौखिक दलीलों को आज से सुनना शुरू किया। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं राष्ट्रपति के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में लाखों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सांसदों ने भी उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शामिल हुए पार्क के वकीलों और सांसदों ने उन आरोपों की वैधता पर आज सवाल उठाया कि राष्ट्रपति ने धन की उगाही के लिए अपने एक विश्वासपात्र से साठगांठ की और कंपनियों से सहायता ली तथा अपने इस मित्र को सरकारी मामलों में गैर कानूनी तरीके से दखल की मंजूरी दी।

सुनवाई के दौरान मुख्य अभियोजक सांसद क्यून सेयोंग दोंग ने कहा कि पार्क ने लोगों के विश्वास का हनन किया है और उन्होंने संविधान एवं आपराधिक कानूनों का व्यापक और गंभीर उल्लंघन किया है। पार्क के वकील ली जूंग-ह्वान ने कहा कि महाभियोग में जो आरोप बताये गये हैं, उनमें कोई सबूत नहीं हैं और उनका कोई कानूनी आधार नहीं है । ये आरोप मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। सुनवाई में पार्क उपस्थित नहीं थीं। उन्होंने दूसरी बार गवाही देने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश