1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राष्ट्रपति के महाभियोग पर विचार करेगी दक्षिण कोरियाई अदालत

राष्ट्रपति के महाभियोग पर विचार करेगी दक्षिण कोरियाई अदालत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 21, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 05:47 pm IST

सोल: दक्षिण कोरियाई संवैधानिक अदालत कल इस बात पर सुनवाई करेगी कि राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे के महाभियोग की पुष्टि की जाए या नहीं। इस बीच, राष्ट्रपति की सत्तारूढ़ पार्टी नये संभावित चुनावों से पहले

south korean court will consider the president impeachment- India TV Hindi
south korean court will consider the president impeachment

सोल: दक्षिण कोरियाई संवैधानिक अदालत कल इस बात पर सुनवाई करेगी कि राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे के महाभियोग की पुष्टि की जाए या नहीं। इस बीच, राष्ट्रपति की सत्तारूढ़ पार्टी नये संभावित चुनावों से पहले इस मुद्दे पर बंटी हुई है।

अदालत के पास इस बात पर फैसले के लिए 180 दिन का समय है कि भ्रष्टाचार से लेकर पद के दुरूपयोग के आरोपों पर संसद द्वारा देश की पहली महिला राष्ट्रपति के महाभियोग को बरकरार रखा जाए या इसे खारिज किया जाए। पार्क को नौ दिसंबर को महाभियोग पर मतदान के बाद से अपने कार्यों से निलंबित कर दिया गया है और प्रधानमंत्री ने उनका पद संभाल लिया है।

अगर न्यायाधीश दोनों पक्षों को सुनने के बाद महाभियोग का समर्थन करते हैं तो उनको औपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया जायेगा और 60 दिन के भीतर राष्ट्रपति चुनाव होगा। लेकिन साइनुरी पार्टी में किसी भी तरह का बंटवारा चुनावों में उसकी संभावनाओं को बहुत कम कर सकता है। पार्क से मतभेद रखने वाले साइनुरी पार्टी के 30 से अधिक सांसदों ने पार्टी छोड़ने का संकल्प लेते हुए दलील दी कि पार्टी का वर्तमान नेतृत्व भ्रष्टाचार प्रकरणों और महाभियोग संकट के बावजूद सुधारों को नहीं अपना रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश