1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया का सैन्य हेलीकॉप्टर संयुक्त अभ्सास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

दक्षिण कोरिया का सैन्य हेलीकॉप्टर संयुक्त अभ्सास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 27, 2016 04:58 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 04:58 pm IST

सियोल: दक्षिण कोरिया का एक सैन्य हेलीकॉप्टर सियोल और वाशिंगटन के बीच चल रहे एक संयुक्त अभ्सास के दौरान जापान सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण

south korea- India TV Hindi
south korea

सियोल: दक्षिण कोरिया का एक सैन्य हेलीकॉप्टर सियोल और वाशिंगटन के बीच चल रहे एक संयुक्त अभ्सास के दौरान जापान सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण कोरियाई सशस्त्र बलों का लिंक्स हेलीकॉप्टर, उत्तर कोरिया के साथ लगी दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा के पास सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ हेलीकॉप्टर के पायलट का हेलमेट और हेलीकॉप्टर का एक दरवाजा मिला है, और बचाव दल लापता अधिकारियों की अभी भी तलाश कर रहा है, जिनके जीवित होने की बहुत संभावना नहीं है।

यह दुर्घटना ऐसे मौसम में हुई, जो सैन्य कलाबाजी के मानकों के अनुरूप थी। दुर्घटना के कारणों फिलहाल पड़ताल की जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट ने चार बार संकट के संकेत दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश