1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: महाभियोग की सुनवाई में शामिल होने से राष्ट्रपति ने किया इनकार

दक्षिण कोरिया: महाभियोग की सुनवाई में शामिल होने से राष्ट्रपति ने किया इनकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 02:05 pm IST

सोल: भ्रष्टाचार के एक स्कैंडल के चलते महाभियोग का सामना करने वाली दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गुन-हे ने एक मामले में सुनवाई के लिए पेश होने से इनकार कर दिया है। इस सुनवाई के जरिए

south korean president denies involvement in impeachment...- India TV Hindi
south korean president denies involvement in impeachment hearings

सोल: भ्रष्टाचार के एक स्कैंडल के चलते महाभियोग का सामना करने वाली दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गुन-हे ने एक मामले में सुनवाई के लिए पेश होने से इनकार कर दिया है। इस सुनवाई के जरिए ही उनके भविष्य का फैसला होना है। पार्क के इनकार की वजह से संवैधानिक अदालत को मौखिक दलीलों की शुरूआत में देरी करने के लिए विवश होना पड़ा।

पार्क की ओर से आज पेश होने से इनकार कर दिए जाने पर नौ न्यायाधीशों की अदालत ने उन्हें गुरूवार को पेश होने के लिए कहा है। उनके इनकार की सांसदों ने आलोचना की है। ये सांसद राष्ट्रपति के महाभियोग की सुनवाई के दौरान अभियोजकों का काम कर रहे हैं।

अदालत का कहना है कि वह पार्क को सुनवाई में पेश होने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। हालांकि यदि वह दूसरी बार पेशी से इनकार करती हैं तो कानून के तहत उनके बिना ही सुनवाई की जा सकती है। सांसदों ने पिछले माह पार्क पर महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया था। पार्क पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एक करीबी सहयोगी के साथ मिलकर कंपनियों से धन और अहसान लिए और अपनी सहेली को सरकारी मामलों में हेर-फेर करने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश