1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी

श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2021 02:13 pm IST,  Updated : May 06, 2021 02:13 pm IST

श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। 

 श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी - India TV Hindi
 श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी  Image Source : FILE

कोलंबो: श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं। नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है। नागर विमानन महानिदेशक ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। 

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी।’’ पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है। श्रीलंका में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों से रोज 2,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जबकि मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश