1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका ने मछली पकड़ने को लेकर भारत का यह अनुरोध ठुकराया

श्रीलंका ने मछली पकड़ने को लेकर भारत का यह अनुरोध ठुकराया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2016 09:28 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 09:28 pm IST

श्रीलंका ने मन्नार की खाड़ी और दोनों देशों को अलग करने वाले पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने पर रोक लगाने के लिए 3 साल का समय देने के भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

कोलंबो: श्रीलंका ने मन्नार की खाड़ी और दोनों देशों को अलग करने वाले पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने पर रोक लगाने के लिए 3 साल का समय देने के भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया। द संडे टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार श्रीलंका ने जब्त नौकाएं छोड़ने और श्रीलंका की समुद्री सीमा में भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए 80 दिन का समय देने के भारत सरकार के अनुरोध को भी नामंजूर कर दिया। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीलंका के मत्स्यपालन मंत्री महिंदा अमरवीरा ने फोन पर कहा कि भारतीय मंत्रियों के दल के साथ वार्ता के दौरान मुद्दों का हल नहीं हो सका। दल में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कृषि मंत्री राधामोहन और जहाजरानी राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन शामिल थे। खबर में कहा गया कि अमरवीरा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल और विदेश मंत्री बातचीत के दौरान गतिरोध खत्म करने में नाकाम रहे। खबर के अनुसार भारत ने भारतीय मछुआरों के श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने पर रोक लगाने के लिए तीन साल का समय मांगा था लेकिन श्रीलंका ने कहा कि इसके लिए 3 साल का समय बहुत ज्यादा है। 

वार्ता के बाद नई दिल्ली में जारी की गई एक संयुक्त प्रेस विग्यप्ति में कहा गया कि दोनों पक्ष मुद्दों पर बातचीत जारी रखने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह नियुक्त करने पर सहमत हुए। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद एम ए सुमनथिरन ने कहा कि श्रीलंका की समुद्री सीमा में करीब मछली पकड़ने की करीब 1,000 भारतीय नौकाएं जाती हैं जो लंबे समय तक मछली पकड़ने की अवधारणा के खिलाफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश