1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका: घरों पर कूड़े का ढेर गिर जाने के कारण अबतक 26 की मौत

श्रीलंका: घरों पर कूड़े का ढेर गिर जाने के कारण अबतक 26 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 01:45 pm IST

राजधानी के नजदीक दर्जनों घरों पर कूड़े का ढेर गिर जाने के कारण श्रीलंका में आज सैकड़ों परिवारों को अस्थायी शरणस्थलों में भेजा गया।

sri lanka rubbish dump landslide toll rises to 26- India TV Hindi
sri lanka rubbish dump landslide toll rises to 26

कोलंबो: राजधानी के नजदीक दर्जनों घरों पर कूड़े का ढेर गिर जाने के कारण श्रीलंका में आज सैकड़ों परिवारों को अस्थायी शरणस्थलों में भेजा गया। घटना दो दिन पहले की है। हादसे में मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई।

डेली मिरर ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कोलंबो के नजदीक कोलोनावा के मीतोतामुला क्षेत्र में कचरे का पहाड़ ढह जाने से सात बच्चों समेत 26 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबधन केंद्र के मुताबिक हादसे के कारण 180 परिवारों के 625 लोगों को हटाया गया। सेना ने बताया कि बचाव अभियान में पुलिस और विशेष कार्यबल के 1,000 सुरक्षा कर्मी जुटे हैं।

नेशनल बिल्डिंग रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि घटनास्थल को खतरनाक इलाका घोषित किया गया है। यहां 130 घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाए जाने की जरूरत है। अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों लोगों को अस्थायी शरणस्थलों पर ले जाया गया है और सरकार जल्द ही और लोगों को वहां से हटाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश