1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका उप राष्ट्रपति ने कहा, उत्तर कोरिया के साथ सभी विकल्प खुले हैं

अमेरिका उप राष्ट्रपति ने कहा, उत्तर कोरिया के साथ सभी विकल्प खुले हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 12:36 pm IST

अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स आज दोनों कोरिया को विभाजित करने वाले सेना के भारी जमावड़े वाले सीमांत क्षेत्र में पहुंचे।

mike pence- India TV Hindi
mike pence

पैन्मुन्जोम: अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स आज दोनों कोरिया को विभाजित करने वाले सेना के भारी जमावड़े वाले सीमांत क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अमेरिका, उत्तर कोरिया के साथ बातचीत में किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहा है।

सीमांत गांव पैन्मुन्जोम में उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन शांतिपूर्ण उपायों और वार्ता के जरिए सुरक्षा स्थापित करना चाहता है लेकिन सभी विकल्प खुले हैं क्योंकि हम दक्षिण कोरिया की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

सैन्य सीमा रेखा (मिलिट्री डिमार्केशन लाइन) से कुछ ही दूर स्थित फ्रीडम हाउस में पेंस ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका के लोगों का संदेश है कि हम अमन चाहते हैं। उत्तर कोरिया के असफल मिसाइल परीक्षण के एक ही दिन बाद अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स आज यहां पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश