1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा, मुस्लिमों को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई करो

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा, मुस्लिमों को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई करो

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 07:09 pm IST,  Updated : May 23, 2017 07:09 pm IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कानून प्रवर्तक एजेंसियों को आदेश दिया है कि हाल ही में मुस्लिमों के खिलाफ हमले और मस्जिदों को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Maithripala Sirisena | AP Photo- India TV Hindi
Maithripala Sirisena | AP Photo

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कानून प्रवर्तक एजेंसियों को आदेश दिया है कि हाल ही में मुस्लिमों के खिलाफ हमले और मस्जिदों को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुस्लिम समूहों ने रेखांकित किया था कि अप्रैल मध्य से मुसलमानों और उनके इबादत के स्थानों पर हिंसा, घृणा और धमकी की 20 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं।

कुछ मामलों पर तो कई शहरों में मुसलमानों की मिलकियत वाले कारोबारी प्रतिष्ठानों पर आगज़नी की गई। आज की तारीख तक किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया। सिरिसेना ने कानून एवं व्यवस्था मंत्री सगला रत्नायके से सख्त कार्रवाई करने को कहा है, जबकि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि संबंधित इलाके की पुलिस को घटनाओं के लिए जवाबदेह जाना चाहिए। 

अमेरिका और ब्रिटिश दूतावासों ने BBS (बोडू बाला सेना फोर्सज ऑफ बुद्धिस्ट पावर) नाम के संगठन द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की निंदा की है। संगठन के नेता बौद्ध भिक्षुक गलागोडाटेट ग्यानसात्र पर सार्वजनिक तौर पर मुस्लिमों को धमकाने और इस्लाम के बारे में अपशब्द बोलने का आरोप है। अमेरिकी राजदूत अतुल कश्यप ने ट्वीट किया, ‘किसी इबादतगाह पर कोई हमला निदंनीय है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करेंगे और उन पर मुकदमा चलाएंगे।’ ब्रिटिश उच्चायोग जेम्स डौरिस ने ट्वीट किया, ‘इस तरह के हमलों की निंदा की जानी चाहिए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश