1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चक्रवात 'वरदा' के चलते श्रीलंकन एयरलाइंस ने चेन्नई की सभी उड़ानें रद्द कीं

चक्रवात 'वरदा' के चलते श्रीलंकन एयरलाइंस ने चेन्नई की सभी उड़ानें रद्द कीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 12, 2016 07:07 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 07:10 pm IST

कोलंबो: तमिलनाडु पहुंचे गंभीर चक्रवात तूफान वरदा के कारण रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीलंकन एयरलाइंस ने आज कहा कि चेन्नई जाने वाली सभी उड़ानों को कल सुबह तक रद्द कर दिया गया है। एयरलाइंस

srilankan airlines were cancelled flights due to cyclone in...- India TV Hindi
srilankan airlines were cancelled flights due to cyclone in tamilnadu

कोलंबो: तमिलनाडु पहुंचे गंभीर चक्रवात तूफान वरदा के कारण रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीलंकन एयरलाइंस ने आज कहा कि चेन्नई जाने वाली सभी उड़ानों को कल सुबह तक रद्द कर दिया गया है। एयरलाइंस प्रवक्ता दीपल परेरा ने कहा कि खराब मौसम के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है, इसलिए श्रीलंकन एयरलाइंस ने मंगलवार सुबह तक सभी उड़ानें रद्द कर दीं।

परेरा ने कहा, रेट अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए चेन्नई की सभी उड़ानें मंगलवार सुबह ही बहाल होंगी। चेन्नई जाने वाली कुछ यात्री उड़ानों को तूफान के कारण कोलंबो भेजा गया।

कोलंबो गजट ने खबर दी कि चेन्नई जा रही श्रीलंकन एयरलाइंस की एक उड़ान वापस कातुनायके लौटी जबकि दुबई से चेन्नई जा रही उड़ान को आज सुबह कातुनायके में उतारा गया। श्रीलंका के मौसम विभाग ने उत्तरी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को तेज हवाओं तथा बारिश के कारण सचेत रहने के लिए कहा क्योंकि चक्रवात वरदा इस देश से दक्षिण भारत की तरफ जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश