1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका हवाईअड्डे के पास आत्मघाती हमला, हमलावर ने खुद को उड़ाया

ढाका हवाईअड्डे के पास आत्मघाती हमला, हमलावर ने खुद को उड़ाया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2017 10:50 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 11:10 pm IST

ढाका के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को उड़ा लिया।

Dhaka- India TV Hindi
Dhaka Image Source : PTI

ढाका: ढाका के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को उड़ा लिया। करीब एक सप्ताह पहले बांग्लादेश की प्रतिष्ठित रैपिड एक्शन बटालियन के कैंप के बाहर भी ऐसा ही हमला हुआ था। 

करीब 30 साल के इस पुरूष ने शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पुलिस चौकी के बाहर स्वयं को विस्फोटक से उड़ा लिया। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर स्वयं को उड़ा लिया, इसमें उसकी मौत हो गयी। 

तत्काल हमलावर की पहचान नहीं हो पायी है। सशस्त्र पुलिस बटालियन के सहायक आयुक्त तनजिला अक्तर ने समाचार वेबसाइट को बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार शाम साते बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश