1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल क्रिकेट स्टेडियम के निकट आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत

काबुल क्रिकेट स्टेडियम के निकट आत्मघाती हमला, तीन लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2017 08:01 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 08:01 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक क्रिकेट स्टेडियम के निकट आज एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

kabul cricket stadium blast- India TV Hindi
kabul cricket stadium blast Image Source : AP

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक क्रिकेट स्टेडियम के निकट आज एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हमलावर स्टेडियम की तरफ बढ़ रहा था और उसी समय उसे रोक दिया गया जिसके बाद उसने खुद को उड़ा लिया। पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने कहा, सुरक्षा बलों ने अपनी जान न्यौछावर करते हुए इस हमलावर को स्टेडियम के भीतर घुसने और तबाही मचाने से रोक दिया। घायल हुए लोगों में दो पुलिस अधिकारी भी हैं। 

एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि मौके से कई एंबुलेंस जाती देखी गईं। अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता फरीद होटक ने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब स्टेडियम के भीतर क्रिकेट मैच चल रहा था। उन्होंने कहा कि खेल थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ तथा सभी खिलाड़ी एवं बोर्ड पदाधिकारी सुरक्षित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश