1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में पुलिस ठिकाने पर कार बम हमला, 10 मरे

काबुल में पुलिस ठिकाने पर कार बम हमला, 10 मरे

 Written By: IANS
 Published : Feb 01, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 07:01 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है। यह विस्फोट देहमाजंग इलाके में हुआ, जहां सीमा एवं

kabul- India TV Hindi
kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए एक आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है। यह विस्फोट देहमाजंग इलाके में हुआ, जहां सीमा एवं नागरिक व्यवस्था पुलिस बल के परिसर स्थित हैं।

एक पुलिस ठिकाने को निशाना बनाकर यह आत्मघाती बम हमला किया गया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया, ‘काबुल शहर में एक पुलिस ठिकाने पर आत्मघाती कार बम हमला हुआ है।’

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी मोहम्मद अयूब सालंगी ने इस हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जनरल सालंगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा,"देहमाजंग चौराहे पर आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। इनमें अधिकतर नागरिक हैं।"

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरलतब है कि तालिबान आतंकवादियों ने पिछले महीने काबुल में कई विस्फोट किए हैं, जिसमें एक आत्मघाती हमला भी शामिल है, जिसमें 7 पत्रकारों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश