1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के अदालत परिसर में आत्मघाती हमला, 10 मरे

पाकिस्तान के अदालत परिसर में आत्मघाती हमला, 10 मरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2016 04:38 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 04:38 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए। एक आत्मघाती हमलावर ने जिला एवं सत्र अदालत के प्रवेश

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए। एक आत्मघाती हमलावर ने जिला एवं सत्र अदालत के प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जमात उल अहरार (जेए) ने ली है।

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, मरदान जिले में हुए इस हमले से ठीक पहले पेशावर की क्रिस्चन कॉलोनी में भी बंदूकधारियों के हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार हमलावर भी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी भी जेए ने ली है।

पुलिस ने कहा कि हमलावर ने पहले हथगोला फेंका और फिर अपने आत्मघाती जैकेटे में विस्फोट किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश