1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल: शिया मस्जिद में विस्फोट, 27 की मौत, 35 घायल

काबुल: शिया मस्जिद में विस्फोट, 27 की मौत, 35 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2016 03:02 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 03:06 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी 'पाझवोक' ने बताया कि यह विस्फोट

kabul- India TV Hindi
kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी 'पाझवोक' ने बताया कि यह विस्फोट शहर के दार-उल-अमान क्षेत्र में हुआ।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आत्मघाती हमलावर ने बाकर-उल-उलूम मस्जिद में घुसते ही अपनी विस्फोटक बेल्ट समेत खुद को उड़ा दिया। 'वन टीवी' चैनल ने बताया कि यह विस्फोट पश्चिमी काबुल की एक मस्जिद में एक शिया समारोह के दौरान हुआ। 'खामा प्रेस' को एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

काबुल में सोमवार को होने वाला यह दूसरा विस्फोट है। काबुल के पुलिस प्रवक्ता बासिर मुजाहिद ने 'पाझवोक' को बताया कि इससे पहले सोमवार को ही बागरामी जिले में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश