1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अगला बांग्लादेशी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं अशरफुल इस्लाम

अगला बांग्लादेशी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं अशरफुल इस्लाम

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2016 07:56 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 07:56 pm IST

सैयद अशरफुल इस्लाम बांग्लादेश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उन्हें रविवार को अवामी लीग पार्टी के प्रसीडियम का सदस्य निर्वाचित किया गया है।

Youtube Grab- India TV Hindi
Youtube Grab

ढाका: सैयद अशरफुल इस्लाम बांग्लादेश का अगला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। उन्हें रविवार को अवामी लीग पार्टी के प्रसीडियम का सदस्य निर्वाचित किया गया है। अवामी लीग के सदस्यों ने बताया कि दो बार पार्टी महासचिव रह चुके तथा सैयद नजरूल इस्लाम के बेटे देश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद की जगह ले सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किशोरगंज के काउंसलर के मुताबिक, शेख हसीना को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष तथा अशरफ को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह 99 पर्सेंट तय है कि अशरफ बांग्लादेश के अगले राष्ट्रपति होंगे।’ पार्टी के एक सदस्य सुभाष चंद्र जॉय धर ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि उन्होंने भी यह बात सुनी है। 

वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल हामिद 14 मार्च, 2013 को राष्ट्रपति जिल्लूर रहमान के निधन के बाद कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। हामिद को 22 अप्रैल, 2013 को बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश