1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई सेना का दावा, हमला कर रहे इस्राइली विमान को मार गिराया

सीरियाई सेना का दावा, हमला कर रहे इस्राइली विमान को मार गिराया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2017 06:48 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 06:48 pm IST

सीरियाई सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने पालमायरा के पास एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर रहे इस्राइली विमान को आज मार गिराया। सीरियाई सेना ने हाल में जेहादियों के कब्जे से शहर को छुड़ाया था।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दमिश्क: सीरियाई सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने पालमायरा के पास एक सैन्य ठिकाने पर हमला कर रहे इस्राइली विमान को आज मार गिराया। सीरियाई सेना ने हाल में जेहादियों के कब्जे से शहर को छुड़ाया था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सेना के एक बयान के हवाले से कहा, लेबनान के रास्ते चार इस्राइली विमान देर रात दो बजकर 40 मिनट पर हमारे वायु क्षेत्र में घुस आए और पालमायरा के रास्ते में पड़ने वाले एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। इसमें कहा गया, हमारे वायु रक्षा बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कब्जे वाले क्षेत्र के उपर उड़ रहे एक लड़ाकू विमान को मार गिराया, एक दूसरे विमान को निशाना बनाया जिसके बाद बाकी लड़ाकू विमान वहां से वापस जाने को मजबूर हुए। यह घटना दोनों देशों के बीच हुई सबसे गंभीर घटना है जो 2011 में सीरिया में गृह युद्ध के शुरू होने के बाद से तकनीकी रूप से एक दूसरे के खिलाफ युद्धरत हैं। 

इस्राइली वायु सेना ने इससे पहले कहा था कि उसने रात में सीरिया में कई हमले किए थे और सीरिया ने बदले में सतह से हवा में वार करने वाले मिसाइल दागे। लेकिन इसने कहा कि इनमें से कोई भी मिसाइल निशाने पर नहीं लगी। सीरियाई सेना ने कहा, ‘जोरदार हमला यहूदी दुश्मनों के दायेश (IS) आतंकी समूह की मदद करने की अनवरत कोशिशों का हिस्सा है। सभी संभावित तरीकों से इससे सीधा-सीधा निपटा जाएगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश