1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया धमाकों में 148 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

सीरिया धमाकों में 148 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2016 07:43 am IST,  Updated : May 24, 2016 07:43 am IST

सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में सोमवार को हुए बम विस्फोटों में 148 से अधिक लोग मारे गए।

syria bombing- India TV Hindi
syria bombing

बेरूत: सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में सोमवार को हुए बम विस्फोटों में 148 से अधिक लोग मारे गए। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' के अनुसार जाबलेह और तारतूस में सोमवार सुबह 7 धमाके हुए, जिनमें से अधिकतर आत्मघाती हमले थे।

ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा कि सीरिया में मार्च, 2011 में संघर्ष शुरू होने के बाइ इन दोनों शहरों में ये निसंदेह सबसे बड़े जानलेवा हमले हैं। दोनों शहरों में सोमवार सुबह लगभग एक साथ सात जगह पर बम विस्फोट हुए।

IS ने अपनी समाचार एजेंसी 'अमाक' के जरिए बयान जारी कर कहा कि, IS के लड़ाकों ने हमलों को अंजाम दिया है। ये दोनों शहर राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के मजबूत गढ़ हैं। जाबलेह से करीब 25 किलोमीटर पूर्व में कारदाहा गांव है, जहां से असद के परिवार का ताल्लुक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश