1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. असद ने कहा, रासायनिक हमले की बात पूरी तरह मनगढ़ंत

असद ने कहा, रासायनिक हमले की बात पूरी तरह मनगढ़ंत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2017 09:13 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 09:13 pm IST

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने गुरुवार को कहा कि रासायनिक हमले की बात गढ़ी गई है ताकि अमेरिकी हमले को जायज ठहराया जा सके।

Bashar al Assad | AP Photo- India TV Hindi
Bashar al Assad | AP Photo

दमिश्क: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने गुरुवार को कहा कि रासायनिक हमले की बात गढ़ी गई है ताकि अमेरिकी हमले को जायज ठहराया जा सके। असद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका द्वारा किए गए मिसाइल हमले से सीरियाई शस्त्र क्षमता प्रभावित नहीं हुई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीरियाई राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि उनके सुरक्षा बलों ने एक साल पहले ही रासायनिक हथियारों के भंडारों को नष्ट कर दिया और प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। असद ने एक इंटरव्यू में रासायनिक हमले का उल्लेख करते हुए कहा, ‘निश्चित तौर पर 100 फीसदी मनगढ़ंत बात है। हमें लगता है कि पश्चिम खासकर अमेरिका आतंकवादियों के साथ मिला हुआ है।’

इन्हें भी पढ़ें:

असद ने कहा, ‘उन लोगों ने पूरी कहानी को गढ़ा ताकि हमले का बहाना ढूंढा जा सके।’ पिछले दिनों खान शेखुन कस्बे में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में 31 बच्चों सहित कम से कम 87 लोग मारे गए थे। अमेरिका और कई देशों ने इस हमले के लिए असद प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश