1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई सेना ने विद्रोहियों से मुक्त कराए 2 और इलाके

सीरियाई सेना ने विद्रोहियों से मुक्त कराए 2 और इलाके

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2016 07:36 pm IST,  Updated : Nov 12, 2016 07:36 pm IST

सीरिया की सेना ने शनिवार को उत्तरी प्रांत अलेप्पो के 2 अहम शहर विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त करा लिए। लेबनान के सुरक्षा बल हिजबुल्ला के सहयोग से सीरियाई सेना ने दाहयेत अल-असद और मेन्यान शहरों को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त करा लिया।

Aleppo Fighting | AP Photo- India TV Hindi
Aleppo Fighting | AP Photo

दमिश्क: सीरिया की सेना ने शनिवार को उत्तरी प्रांत अलेप्पो के 2 अहम शहर विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त करा लिए। खबरों के मुताबिक, लेबनान के सुरक्षा बल हिजबुल्ला के सहयोग से सीरियाई सेना ने दाहयेत अल-असद और मेन्यान शहरों को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त करा लिया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विद्रोहियों ने पिछले महीने भारी हमला कर अलेप्पो के पश्चिमी हिस्से में स्थित दोनों शहरों पर कब्जा कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, सीरियाई सेना द्वारा चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप शनिवार की सुबह दाहयेत अल-असद पर कब्जा कर लिया। एक दिन पहले ही सेना ने मेन्यान को विद्रोहियों से मुक्त करवाया था।

इसके साथ ही सीरियाई सेना ने हाल ही में गंवाए लगभग सभी इलाकों पर दोबारा कब्जा कर लिया। विद्रोहियों ने सीरियाई सेना द्वारा अलेप्पो के पूर्वी अपने कब्जे वालों इलाकों की घेरेबंदी को तोड़ने के उद्देश्य से हाल ही में बड़े पैमाने पर हमला किया था। विद्रोही इस हमले में कुछ इलाकों में घुसने में सफल भी रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश