1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई लोगों को तुरंत मानवीय मदद की जरूरत: ईरान

सीरियाई लोगों को तुरंत मानवीय मदद की जरूरत: ईरान

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 08:29 pm IST

ईरान के एक विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को सीरिया संकट से प्रभावित लोगों तक तत्काल मानवीय सहायता पहुंचानी चाहिए।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

माराकेश: ईरान के एक विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को सीरिया संकट से प्रभावित लोगों तक तत्काल मानवीय सहायता पहुंचानी चाहिए। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अरब और अफ्रीकी मामलों के लिए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन जबेरी अंसारी ने सीरिया के विशेष राजदूत स्टीफन डी मिस्तुरा की यात्रा के दौरान एक बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र को प्रभावी ढंग से आतंकवाद से लड़ने के लिए रणनीति अपनानी चाहिए और अपने स्वयं के भविष्य का निर्धारण करने के लिए भी सीरियाई लोगों के लिए जमीन तैयार करनी चाहिए।

अंसारी ने सीरिया संकट का समाधान और सीरिया में नवीनतम मानवीय स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को लेकर डी मिस्तुरा के साथ हुई बातचीत को 'अच्छा और गंभीर' बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वार्ता के माध्यम से सीरिया की सुरक्षा और शांति बहाल करने के लिए हाल के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम संयुक्त राष्ट्र के लिए अधिक प्रभावी कदम उठाने की जमीन तैयार करेंगे। सीरिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा करने के लिए अंसारी के निमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश