1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में तालिबानी हमला नाकाम, 32 आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्तान में तालिबानी हमला नाकाम, 32 आतंकवादी मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 05:07 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के जौजजान प्रांत में फैजाबाद जिले पर कब्जे के लिए तालिबान के हमले को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, "तालिबान ने फैजाबाद

taliban attack in afghanistan 32 terrorist killed- India TV Hindi
taliban attack in afghanistan 32 terrorist killed

काबुल: अफगानिस्तान के जौजजान प्रांत में फैजाबाद जिले पर कब्जे के लिए तालिबान के हमले को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, "तालिबान ने फैजाबाद जिले पर शनिवार को हमला शुरू किया था, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान 32 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए।"

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 60 से अधिक आतंकवादी घायल हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पड़ोसी मंजिगाक जिले के पुलिस प्रमुख मारे गए। जौजजान प्रांत की राजधानी शबरगान सहित प्रांत के कई हिस्सों में सक्रिय तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश