1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: आतंकवादियों के हमले में 10 सैनिकों और चार पुलिस अधिकारियों की मौत

अफगानिस्तान: आतंकवादियों के हमले में 10 सैनिकों और चार पुलिस अधिकारियों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2019 05:55 pm IST,  Updated : May 27, 2019 05:55 pm IST

अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत के बाला बलूक जिले में रविवार को अपनी तनख्वाह लेकर कुछ सैनिक दोपहर को हमवी वाहन से अपने अड्डे पर लौट रहे थे। रास्ते में उनका वाहन विस्फोट की चपेट में आ गया। 

bomb blast- India TV Hindi
Representative image Image Source : AP

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में सड़क किनारे लगाये गए बम के फटने से 10 सैनिक मारे गए हैं और उत्तरी हिस्से में सुरक्षा चौकियों पर आतंकवादियों के हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत के बाला बलूक जिले में रविवार को अपनी तनख्वाह लेकर कुछ सैनिक दोपहर को हमवी वाहन से अपने अड्डे पर लौट रहे थे। रास्ते में उनका वाहन विस्फोट की चपेट में आ गया। प्रांतीय परिषद के सदस्य शाह महमूद नाहिमी ने कहा, ‘‘विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि हमवी गाड़ी का कोई भी यात्री बच नहीं पाया।’’

तालिबान ने फराह हमले की जिम्मेदारी ली है।  उधर, उत्तरी सर-ए-पुल प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जबीउल्ला अमानी ने बताया कि प्रांत में तालिबान ने रविवार की रात को कई चौकियों को निशाना बनाया। हमले में सुरक्षाबलों के चार सदस्य मारे गये। तालिबान ने सर-ए-पुल हमले के बारे में कुछ नहीं कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश