1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विश्वकप के समाप्त होते ही अफगानिस्तान टीम के कोच पद से सिमंस देंगे इस्तीफ़ा, ये है असली वजह

World Cup 2019: विश्वकप के समाप्त होते ही अफगानिस्तान टीम के कोच पद से सिमंस देंगे इस्तीफ़ा, ये है असली वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2019 01:44 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:35 pm IST

दिसंबर 2017 में पद संभालने वाले सिमंस ने कहा कि अफगानिस्तान को विश्व कप में ले आने का लक्ष्य उन्होंने पूरा कर लिया और अब रवानगी का समय आ गया है।

फिल सिमंस- India TV Hindi
फिल सिमंस, कोच अफगानिस्तान  Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला फिल सिमंस आईसीसी विश्व कप के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच का पदभार छोड़ देंगे। दिसंबर 2017 में पद संभालने वाले सिमंस ने कहा कि अफगानिस्तान को विश्व कप में ले आने का लक्ष्य उन्होंने पूरा कर लिया और अब रवानगी का समय आ गया है। 

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ मैने इस बारे में सोचा है । मैने एसीबी को नोटिस दे दिया है और अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करूंगा। मैं 15 जुलाई को अनुबंध खत्म होने के बाद कुछ और करूंगा।’’ 

उन्होंने कहा ,‘मैने 18 महीने के लिये ही काम संभाला था और उस दौरान काफी कुछ हुआ है। अब कुछ और करने का समय है। एसीबी का लक्ष्य विश्व कप में जगह बनाना था जिसके लिये मेरी नियुक्ति की गई थी।’’ 

पिछले महीने एसीबी ने विवादित ढंग से गुलबदन नायब को असगर अफगान की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया था। सीनियर खिलाड़ियों रशीद खान और मोहम्मद नबी ने इसकी आलोचना की थी। सिमंस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनसे फैसले लेने से पहले सलाह नहीं ली गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल