1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और चीन के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू: चाइना डेली

भारत और चीन के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू: चाइना डेली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 08:53 pm IST

चीन के अखबार 'चाइना डेली' ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इससे पहले की देर हो जाए, नई दिल्ली को समझदारी दिखाते हुए डोकलाम से सेना को वापस बुला लेना चाहिए।

India-china- India TV Hindi
India-china

बीजिंग: चीन के एक अखबार ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच युद्ध की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इससे पहले की देर हो जाए, नई दिल्ली को समझदारी दिखाते हुए डोकलाम से सेना को वापस बुला लेना चाहिए। चीन के सरकारी स्वामित्व वाले अखबार 'चाइना डेली' में बुधवार को प्रकाशित संपादकीय में भारत को आगाह करते हुए कहा गया है कि 'उलटी गिनती शुरू हो चुकी है'। अखबार लिखता है, "भारत अगर डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता है तो इसका जिम्मेदार वह खुद होगा।"

जून के मध्य में सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के सैनिकों के बीच तकरार की स्थिति बनी हुई है और तब से चीनी मीडिया लगातार भड़काऊ लेखों के जरिए भारत को उकसाने और धमकाने में लगा हुआ है। चाइना डेली अपने संपादकीय में कहता है, "दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। समय लगातार बीतता जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि अवश्यंभावी सैन्य संघर्ष को टाला नहीं जा सकेगा। दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध सातवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और इसके साथ ही शांतिपूर्ण समाधान के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।"

चीन ने भी डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस न बुलाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। चीन सिक्किम सेक्टर में भारत, चीन और भूटान की तिहरी सीमा से लगे डोकलाम पर अपना अधिकार जताता रहा है और वह इसे डोंगलांग कहता है। वहीं भारत और भूटान डोकलाम को थिंपू का हिस्सा बताते रहे हैं और भारत ने डोकलाम से दोनों देशों की सेनाएं एकसाथ वापस बुलाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि बीजिंग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश