1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पाकिस्तान के मशहूर व्यक्ति

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पाकिस्तान के मशहूर व्यक्ति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 06:39 pm IST

कराची: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 20 जनवरी को अमेरिका में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। डेली टाइम्स ने खबर दी कि अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान पीपुल्स

this famous personality will attend donald trump oath...- India TV Hindi
this famous personality will attend donald trump oath taking ceremony

कराची: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 20 जनवरी को अमेरिका में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। डेली टाइम्स ने खबर दी कि अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष जरदारी को 20 जनवरी के समारोह के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। वह 17 जनवरी को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

स्वनिर्वासन में करीब 18 महीने गुजारने के बाद पिछले महीने पाकिस्तान लौटे जरदारी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा जिसमें अमेरिका में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत शेरी रहमान, पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक और पार्टी के अन्य नेता शमिल होंगे। यह भी कहा गया कि वह अमेरिका से फ्रांस भी जाएंगे। उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के 19 जनवरी को प्रस्तावित पीपीपी की लाहौर फैसलाबाद रैली के बाद 25 जनवरी को अमेरिका में पिता के पास पहुंचने की संभावना है।  

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी पॉलीन हैनसन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनकी समर्थक रहीं ऑस्ट्रेलियाई सांसद पॉलीन हैनसन ने उनके पदग्रहण समारोह का आमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। समारोह में प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल को आमंत्रित नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टर्नबुल ने सोमवार को पुष्टि की कि उन्हें समारोह का आमंत्रण नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश