1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन का तिब्बतियों पर कहर, मारकर नदी में फेंका

चीन का तिब्बतियों पर कहर, मारकर नदी में फेंका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 04:37 pm IST

हमेशा विवादों में रहने वाले चीन की हाल ही में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन के सैनिक तिब्बती लोगों को मारकर नदी में फेंक रहे हैं।

tibetans are killed by chinese soldiers
 - India TV Hindi
tibetans are killed by chinese soldiers  

हमेशा विवादों में रहने वाले चीन की हाल ही में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन के सैनिक तिब्बती लोगों को मारकर नदी में फेंक रहे हैं। इसके साथ ही चीनी सैनिक अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आकर पत्थरों पर चीनी भाषा में लिख रहे हैं कि यह इलाका चीन का है। एक अखबार के अनुसार, चीनी सैनिक तिब्बती लोगों के साथ बर्बरता अपना रहे हैं। किविथू से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारत और चीन के बीच तनातनी बनी हुई है। (बांग्लादेश: प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने हटाया सरकारी नौकरियों से आरक्षण )

भारतीय सैना चीन के लेख को मिटाकर वहां लिख देती है कि यह भारत है। चीन की इन हरकतों से स्थानीय लोग भी काफी गुस्से में हैं। लेकिन अब चीनी लोग तिब्बत के लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं और तिब्बती लोगों को मारकर उन्हें नदियों में फेंक रहे हैं।

यहां के लोगों ने बताया कि, चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए लोगों के शव लोहित नदी में बहती हैं। मामले को दबाने के लिए चीनी सैनिक लोगों की लाशों को नदी में डाल देते हैं ताकी उनके परिवारों को उनकी लाशें ना मिल सके। चीनी सेना तिब्बतियों का दमन करने के लिए ऐसा कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश