1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत को ‘आधे किलो-पाव भर’ के परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद पर लगा अश्लील वीडियो भेजने का आरोप

भारत को ‘आधे किलो-पाव भर’ के परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद पर लगा अश्लील वीडियो भेजने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2019 09:26 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 09:26 am IST

पाकिस्तान की चर्चित व विवादास्पद TikTok स्टार हरीम शाह ने देश के चर्चित व विवादास्पद रेलवे मंत्री शेख रशीद पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है।

TikTok star Hareem Shah, TikTok Hareem Shah, TikTok Hareem Shah Sheikh Rashid, Sheikh Rashid, Hareem- India TV Hindi
TikTok star Hareem Shah claims Pakistan minister Sheikh Rashid sent her his nude videos | Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की चर्चित व विवादास्पद TikTok स्टार हरीम शाह ने देश के चर्चित व विवादास्पद रेलवे मंत्री शेख रशीद पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर यह आरोप लगाने के बाद जब बात बढ़ती दिखी तो हरीम ने संबंधित पोस्ट व वीडियो को हटा दिया। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हरीम ने गुरुवार को मंत्री रशीद और उनके बीच हुई एक कथित वीडियो कॉल का फुटेज साझा किया। इसमें वह रशीद पर उन्हें अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाती दिख रही हैं।

इसमें हरीम कह रही हैं, ‘मेरी बात सुनें, क्या मैंने आजतक आपकी कोई भी बात बताई है? फिर आप मुझसे अब बात क्यों नहीं करते? ’ इस पर रशीद को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘जो दिल चाहे, करो।’ इसके बाद सोशल मीडिया स्टार, पाकिस्तान के रेलवे मंत्री से कहती हैं, ‘क्या मतलब है आपका? उन तमाम नंगे वीडियो का क्या जो आप मुझे भेजा करते थे? क्या आप उन्हें भूल गए हैं? ’ हरीम ने जब उनसे बहस की तो रशीद ने वीडियो कॉल काट दी।

TikTok star Hareem Shah, TikTok Hareem Shah, TikTok Hareem Shah Sheikh Rashid, Sheikh Rashid, Hareem
शेख रशीद के साथ सेल्फी लेतीं हरीम शाह। Twitter

इसके बाद हरीम ने इस ट्वीट को डिलिट कर दिया और कहा कि उनका इरादा किसी को भी बदनाम करने का नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास इतना फिजूल वक्त नहीं है। यह सब आप लोगों का ही काम है। किसी की इज्जत उछालना।’ लेकिन, तब तक वीडियो वायरल हो चुका था और हैशटैग हरीमशाह टॉप ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल हरीम शाह और शेख रशीद की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश