1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वर्ष 2020 तक चीन के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा 77 वर्ष हागी

वर्ष 2020 तक चीन के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा 77 वर्ष हागी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2016 10:13 am IST,  Updated : Dec 24, 2016 10:13 am IST

चीन के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा वर्ष 2020 तक 77 वर्ष हो जाएगी। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा इससे एक वर्ष कम था।

till 2020 average age of human will be 77 years- India TV Hindi
till 2020 average age of human will be 77 years

बीजिंग: चीन के लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा वर्ष 2020 तक 77 वर्ष हो जाएगी। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा इससे एक वर्ष कम था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन आयोग उप-प्रमुख मा शिआओई ने एक संवाददाता सम्मेलन में 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के लिए एक स्वास्थ्य विकास योजना प्रस्तुत करते हुये कहा कि वर्ष 2020 तक राष्ट्रीय चिकित्सा और स्वास्थ्य आयोग गठन किया जाएगा जिसके दायरे में शहरी और ग्रामीण निवासी सभी आएंगे।

मा ने कहा, दो बच्चे की नीति का समर्थन करते हुये चीन वर्ष 2020 तक 89,000 अतिरिक्त जच्चा शैया के साथ-साथ 140,000 अतिरिक्त मिडवाइफ की व्यवस्था करेगा।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने मा के हवाले से कहा कि इस बीच देश शारीरिक रूप से अक्षम वृद्धों की पहचान करने के लिए एक मानकीकृत चिकित्सा परीक्षण प्रणाली स्थापित करेगा और इस परीक्षण के परिणाम के आधार पर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने स्थानीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सवाएं उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश