1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: 40 आतंकियो सहित टॉप तालिबान कमांडर ढेर

अफगानिस्तान: 40 आतंकियो सहित टॉप तालिबान कमांडर ढेर

 Written By: IANS
 Published : Nov 02, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 04:32 pm IST

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिनमें तालिबान कमांडर शीर मलांग भी शामिल है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

असदाबाद: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिनमें तालिबान कमांडर शीर मलांग भी शामिल है। प्रांत के गवर्नर वहीदुल्ला कलिमजाई ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुनार जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 40 आतंकवादी मारे गए, जिनमें तालिबान का शीर्ष कमांडर शीर मलांग भी शामिल है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीदुल्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शीर मलांग के नेतृत्व में आतंकवादियों ने डनगाम, वातापोर और सरकानो जिलों में सैन्य चौकियों पर कई हमले किए। सोमवार सुबह आतंकवादियों ने असदाबाद के बाहरी इलाके में भी हमला किया, लेकिन शीर मलांग सहित कई आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शेष आतंकवादी भाग गए।

इस अभियान के दौरान 40 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 अन्य घायल हुए हो गए। 2 आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश