1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. OMG: यहां कि महिलाएं जीवन में एक बार कटवाती हैं बाल, जानिए

OMG: यहां कि महिलाएं जीवन में एक बार कटवाती हैं बाल, जानिए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 07:19 pm IST

चीन के यावो ट्राइब की महिलाएं में एक परंपरा को माना जाता है। जिसके तहत वे जिंदगी में सिर्फ एक बार अपने बाल कटवाती हैं।

TRIBE- India TV Hindi
TRIBE

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सी ऐसी परंपराए हैं जिन्हें देख कर हैरानी होती है। ये परंपराएं भले ही सुनने और देखने में अजीब लगती हैं लेकिन इनका अपना एक महत्व होता है। आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बात जरूर ही आपको हैरानी होगी। चीन के यावो ट्राइब की महिलाएं में एक परंपरा को माना जाता है। जिसके तहत वे जिंदगी में सिर्फ एक बार अपने बाल कटवाती हैं। ऐसे में उनके बाल 6 से 8 फीट लंबे हो जाते हैं। इस ट्राइब के लोग गुआंग्सी प्रांत के हुआंग्लुओ गांव में रहते हैं।

इस ट्राइब की महिलाएं अपने बालों को पवित्र माना जाता है। जिस वजह से ये अपने अपने बालों को ढककर रखती हैं। साल में आने वाले एनुअल सेलिब्रेशन के दौरान सभी औरतें अपने बाल खोलकर नदी में खड़ी हो जाती हैं। इस दौरान वे अपने बालों को धोती हैं और कंघी करती हैं। ये परंपरा का ही हिस्सा है।

यावो ट्राइब के लोगों का मानना है कि महिला के बाल उनकी लंबी आयु की पहचान होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे किस्मत चमकती है और धन का आगमन होता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा को गांव सभी महिलाएं आज भी निभाती हैं। इस गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश