1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की: गुलेन गुट से संपर्क के आरोप में 9,000 पुलिसकर्मी सस्पेंड

तुर्की: गुलेन गुट से संपर्क के आरोप में 9,000 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2017 08:39 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 08:39 pm IST

अमेरिका में स्वनिर्वासित जीवन बिता रहे तुर्की के धर्म गुरु फेतुल्लाह गुलेन के संगठन से संपर्क के आरोप में तुर्की के 9,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

अंकारा: अमेरिका में स्वनिर्वासित जीवन बिता रहे तुर्की के धर्म गुरु फेतुल्लाह गुलेन के संगठन से संपर्क के आरोप में तुर्की के 9,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

इससे पहले बुधवार को आंतरिक मंत्रालय ने कहा था कि पूरे तुर्की में मारे गए छापों में गुलेन के 1,000 से ज्यादा संदिग्ध समर्थकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। खबरों के मुताबिक, यह कार्रवाई अंकारा में मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय द्वारा की जा रही जांच के सिलसिले में की गई।

तुर्की सरकार का आरोप है कि अमेरिकी में रह रहे गुलेन ने 2016 में उसका तख्ता पलटने की साजिश रची थी। तख्तापलट की इस साजिश में देश में 249 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश