1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में टीवी चैनल के ऑफिस पर हमला, 1 की मौत

पाकिस्तान में टीवी चैनल के ऑफिस पर हमला, 1 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Aug 23, 2016 11:48 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 11:48 am IST

पाकिस्तान के कराची में एक टीवी चैनल के कार्यालय पर हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

Pakistani tv channel office attacked- India TV Hindi
Pakistani tv channel office attacked

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची में एक टीवी चैनल के कार्यालय पर हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के 2,000 कार्यकर्ता कराची में एआरवाई टीवी और आसपास की दुकानों में घुसे। एमक्यूएम ने टीवी चैनल पर सरकार विरोधी भूख हड़ताल की उचित कवरेज नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया है।

टीवी फुटेज में एमक्यूएम के गुस्साए कार्यकर्ताओं को टीवी चैनल में घुसते और उपकरण एवं फर्नीचर तोड़ते देखा जा सकता है।

एआरवाई चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान इकबाल का कहना है कि एमक्यूएम के लोग उनके कार्यालय में गोली भी चलाई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एमक्यूएम पार्टी नेता अलताफ हुसैन ने लंदन से फोन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस घटना के लिए उकसाया। गौरतलब है कि एमक्यूएम के कार्यकर्ता अपने लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश