1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस पर मजाक पड़ा भारी, मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो अफ्रीकी

कोरोना वायरस पर मजाक पड़ा भारी, मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो अफ्रीकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2020 10:27 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 10:27 am IST

कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं।

Represntational Image- India TV Hindi
Represntational Image

जोहानिसबर्ग। कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं। पहला मामला भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला का है, जिसके दावा किया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण है। उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब यह पाया गया कि महिला को कोई संक्रमण नहीं है, तो उसने कहा कि वह मजाक कर रही थी। 

बाद में पुलिस जांच में पता चला कि धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने ऐसा कहा था। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है। 

दरअसल चार अलग-अलग लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन’ लिखा था। इस नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश