1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर: नौकरी के लिए जाली डिग्री देने के लिए दो भारतीयों को जेल

सिंगापुर: नौकरी के लिए जाली डिग्री देने के लिए दो भारतीयों को जेल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2017 07:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:53 pm IST

सिंगापुर में 2 भारतीय नागरिकों को नौकरी हासिल करने के लिए जाली शैक्षणिक दस्तावेज सौंपने को लेकर 10-10 सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई है।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

सिंगापुर: सिंगापुर में 2 भारतीय नागरिकों को नौकरी हासिल करने के लिए जाली शैक्षणिक दस्तावेज सौंपने को लेकर 10-10 सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई है। श्रमिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि 27 और 35 साल के भारतीय नागरिकों को जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले के एक अन्य आरोपी 27 अप्रैल को अदालत में अपना पक्ष रखेगी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिंगापुर के कानून के अनुसार आरोपियों को 2 साल तक की सजा हो सकती है और 14,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार जांच में पता चला कि 4 विदेशी नागरिकों ने रोजगार के आवेदन करने में, रोजगार पाने और रोजगार पास के रिन्यूअल में जाली दस्जावेजों का इस्तेमाल किया।

इन्हें भी पढ़ें

मंत्रालय ने कहा कि रोजगार संबंधी पास के आधार पर इन लोगों ने रेस्तरां मैनेजर, असिस्टैंट मैनेजर, और रसोइये के तौर पर नौकरी हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश