1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: गोलीबारी में दो पाक सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान: गोलीबारी में दो पाक सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2016 01:04 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 01:04 pm IST

पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से अशांत कबायली क्षेत्र में एक चौकी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना

two pakistani soldiers killed in shootout- India TV Hindi
two pakistani soldiers killed in shootout

पेशावर: अफगानिस्तान की सीमा से अशांत कबायली क्षेत्र में एक चौकी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना कल की है जब अफगान सीमा पर सात कबायली क्षेत्रों में से एक दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा क्षेत्र में सैनिकों को निशाना बनाया गया।

सुरक्षा बलों ने बताया कि अफगानिस्तान के पत्तिका प्रांत के बिरमल इलाके से पाकिस्तानी चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। सूत्रों ने कहा, गोलीबारी में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वे 56-पंजाब रेजिमेंट के सैनिक थे और वहां आतंकियों से लड़ने के लिए तैनात थे।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अभियानों के बाद आतंकी सीमा पार अफगानिस्तान भाग गए थे। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई भी की, उन्होंने उन इलाकों को निशाना बनाया जहां से गोलीबारी की जा रही थी। हालांकि दूसरे पक्ष को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश